शाहजहांपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर विश्व हिंदू रक्षा सेना ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन
शाहजहांपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू रक्षा सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तख्तियां लेकर विरोध जताया और पुतला दहन किया। इस दौरान बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की गई