मुंडावर: मुंडावर कस्बे में निकाले ठाकुर जी के डोले, भव्य यात्रा के साथ हुआ आयोजन ठाकुर जी पहुंचे सागर, चरण पखारने के बाद लौटे
Mandawar, Alwar | Sep 15, 2024 जल झूलनी एकादशी शनिवार को "बोलो बंसी वारे की जय,' नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे उद्घोषों से मुंडावर कस्बे की तीन मंदिरों से ठाकुर जी के डोले निकल गए। जो गाजे- बाजे के साथ विसर्जन के लिए सागर ले जाए गए। जहा सागर में जल विहार एवं विसर्जन के बाद आरती की गई। बीच रास्ते में श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जी की महिमा का गुणगान के साथ-साथ फल फूल चढाए।