उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के घासा में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी व पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार ने जीपीएल खेलकूद समापन पर खिलाड़ियों को पुरुस्कार प्रदान किए। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबला ईगल फाइटर्स ओर मंडी रॉयल्स के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए ईगल फाइटर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट होकर 186 रन बनाए।