बल्दीराय: कामापुर में सुंदरकांड-हवन और भंडारे का आयोजन, गांववासियों ने किया पूजा-अर्चना
जिले के धनपतगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सरैया भरथी के कामापुर गांव में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। गोस्वामी बाबा के स्थान पर सुंदरकांड हवन पूजन के साथ सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।