अमरोहा: अमरोहा में ब्लैकमेलर महिला का आतंक, गांव नीली खेड़ी में युवक से रंगदारी मांगी, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Amroha, Amroha | Aug 13, 2025 इन दोनों अमरोहा जिले में एक ब्लैक मेलर महिला का आतंक जारी है। महिला आए दिन क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करती है। बताया जा रहा है कि महिला पहले भी रंगदारी के आरोप में जेल जा चुकी है। आज बुधवार की रात करीब 8:00 बजे महिला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नीली खेड़ी निवासी बिलाल की दुकान पर पहुंची और उसे ₹1200 की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर युवक को धमकी दी ।