रातू: रातू हुरहुरी में कुएं में डूबे युवक का शव 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया
Ratu, Ranchi | Sep 30, 2025 मंगलवार 30 सितंबर 2025 समय 4:00 बजे रातु थाना क्षेत्र के हुरहुरी लॉरेंस स्कूल स्थित कुएं में डूबे युवक को स्थानीय लोगो ने दो घण्टे के कड़े मशकत के बाद निकाल लिया। युवक के डूबने के बाद शव पानी के नीचे चला गया था। कुएं में पानी भरा होने के कारण लगभग 2 घंटे के बाद शव निकाला गया। युवक की पहचान मो समद अंसारी (20 वर्ष) के रूप में हुआ है। सिमडेगा का रहने वाला था।