भक्त माता कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा शहर में भव्य आज मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के घड़ी चौक में महापौर रामू रोहरा ने रैली का स्वागत किया और उपस्थित समाजजनों को भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्मा चौक।