भिंड: एण्डोरी थाना क्षेत्र के पडराई का पुरा में संदिग्ध हालात में पानी में मिला युवक का शव, मर्ग कायम
Bhind, Bhind | Dec 26, 2025 एण्डोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 पर शुक्रवार को लगभग 10 बजे सूचना मिली।कि पडराई का पुरा में युवक पानी में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर युवक को पानी में से युवक को बाहर निकाला।और गोहद अस्पताल ले गए।लगभग 12 बजे मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।मृतक का नाम मोहर सिंह जाटव बताया गया है।युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।