निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में बड़ी सफलता, निम्बाहेड़ा पुलिस ने MP के तीन स्थाई वारंटियों को पकड़ा
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के जावरा निवासी तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी 2018 के नारी उत्पीड़न व भरण-पोषण के मामले में वांछित थे, जबकि तीसरा आरोपी 2006 के दुर्घटना प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में कार्रवाई हुई।