वारिसलीगंज: झौर गांव के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक लड़की जख्मी अस्पताल में भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के झौर गांव के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक लड़की जख्मी हो गई है। जहां जख्मी लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लड़की की पहचान मोनी कुमारी के रूप में की गई है। ई रिक्शा पर बैठकर वारसलीगंज की ओर जा रही थी इसी दौरान दो गाड़ी की टक्कर में मोनी कुमारी जख्मी हो गई है।