शहपुरा थाना क्षेत्र के बरौदा गांव में ट्रैक्टर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम 4:00 बजे ऑटो शहपुरा की ओर आ रहा था उसी दौरान ट्रैक्टर ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हादसे में 6 लोग घायल हो गए ।