कैंपियरगंज: पीपीगंज में एक्सीडेंट में 4 लोग घायल, दो बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर
गोरखपुर सोनौली मार्ग पर पीपीगंज में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक इकोस्पोर्ट कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।