कोडरमा के मेघातरी घाटी में मंगलवार के दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान मेघातरी निवासी सन्नी राजवंशी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार को वह कोडरमा की तरफ से मेघातरी लौट रहे थे इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया.