रामलीला मैदान में गरजीं डॉ. पल्लवी पटेल, मड़िहान की सियासत में हलचल तेज
कलवारी मिर्जापुर
मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी
रामलीला मैदान में गरजीं डॉ. पल्लवी पटेल, मड़िहान की सियासत में हलचल तेज कलवारी मिर्जापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कलवारी स्थित रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित जनसम्मेलन ने क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। सिराथू से पहुंचीं डॉ. पल्लवी पटेल के मंच पर पहुंचते ही पूरा मैदान नारों और तालियों की गूंज से भर उठा। दूर-दराज़ गांवों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ ने सम्मेलन को एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने जाति आधारित जनगणना और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) इक्विटी 2026 लागू करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।