पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार ने नेत्रहीन महिला T20 विश्व कप 2025 विजेता भारतीय टीम की अनु कुमारी को किया सम्मानित
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रथम नेत्रहीन महिला T20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अनु कुमारी को सम्मानित किया। मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री सुरेश सिंह और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। अनु कुमारी को इस दौरान चेक और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।