पूर्णिया में 59 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच इंटर की परीक्षा शुरू, 29,841 परीक्षार्थी हुए शामिल
पूर्णिया में BSEB इंटर की परीक्षा सोमवार को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक आयोजित होगी इसके लिए पूर्णिया जिले में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जिले भर से 29841 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। इसे लेकर सभी एग्जाम सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।