जानसठ: थाना जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में फरार दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार शाम 4:00 बजे गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधी के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी राशीद और शकील को गिरफ्तार कर संबंधीत धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है