सारंगपुर: ग्राम बनी में खेत में कार्य कर रही 45 वर्षीय महिला की सांप के काटने से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
ग्राम बनी में खेत पर कृषि का कार्य कर रही 45 वर्ष महिला की सांप के काटने से हुई। रानी बाई पति मदनलाल मोगिया उम्र 45 वर्ष निवासी बनी की खेत पर कृषि का कार्य करते समय सांप के काटने से 24 जुलाई को मौत हो गई थी। आज पुलिस के द्वारा शव का सिविल अस्पताल सारंगपुर में पीएम करा कर परिजनों को सौंपा।