सारंगपुर: सारंगपुर रानी रूपमती तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्ष किशोर बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत
रानी रूपमती तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया दीपक पिता पप्पू उम्र 14 वर्ष निवासी खानगा की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत। स्थानीय लोगों के द्वारा किशोर बालक को तालाब से बाहर निकल गया । किशोर बालक को स्थानी लोगों के द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया डॉक्टर के द्वारा किशोर बालक की जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस के द्वारा शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा।