जीरन: ग्वाल तालाब रोड पर आमने-सामने टकराकर पलटे काली मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर
Jiran, Neemuch | May 14, 2025 बुधवार को शाम 6:00 बजे करीब जीरन के समीप ग्वाल तालाब रोड पर काली मिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर आमने-सामने क्रॉसिंग के दौरान पलट गए, जिसमें एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया, जबकि दूसरे की ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।