अन्तागढ़: अंतागढ़ क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शंखनाद, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियों टीकाकरण अभियान के तहत अंतागढ़ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आज पल्स पोलियो की दवा 0से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।इसके तहत उप स्वास्थ्य केंद्र नयापारा अंतागढ़ में जन प्रतिनिधियों ने नन्हे मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दवा पिलाई।