बिसवां: रेउसा–तंबौर मार्ग पर फ़र्र खराहरा गांव के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल ऑटो सवार की उपचार के दौरान मौत
Biswan, Sitapur | Nov 28, 2025 विपरीत दिशा से आ रहे बाइक और ऑटो की तेज टक्कर में ऑटो सवार गंगा सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी भानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंगा सिंह रेउसा से ऑटो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गंगा सिंह को अस्पताल पहुंचाया था।