जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में ईंट से भरा ट्रैक्टर वाहन के पलटने से मजदूर सुमित बरेठ की मौत हो गई थी. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सुमित बरेठ ट्रैक्टर में लेवर काम करने के लिए गया था और ईंट को खाली करने के लिए कही जा रहे थे।