कटकमसांडी: विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर टेक महिंद्रा 15000 लोगों को देगी रोजगार
प्लेसमेंट ड्राइव में बढ़ चढ़कर भाग ले युवा।
बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की राज्यव्यापी पहल पर बहुप्रतिष्ठित कंपनी टेक महिंद्रा राज्य के 15000 युवाओं को रोजगार देने हेतु झारखंड में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव कर रही है। इसको लेकर आगामी 23 अगस्त को हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।