गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे के पास शुक्रवार की शाम 4:00 बजे वहीं के रहने वाले किशन सहानी को एक पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दी। जिसमें वें गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे ।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।