शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा शाहपुर के अंतर्गत लंज डडोली में एक कार तथा एक थार कार में आपस में जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इतना खतरनाक था कि लंज में ट्रैक्टर पर रखा एंगल कार के अंदर जा घुसा। गनीमत यह रही की इस हादसे में कार सवार सुरक्षित है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।