फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर पथ में पुल के पास पुलिस की गोली से एक अपराधी जख्मी हो गया है। वही दो अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। जख्मी अपराधी सारण जिले के नगर थाना के तेलपा गांव निवासी भोला उर्फ सुंदरम है। दबोचे गये अपराधी उसी गांव के सुमित कुमार उर्फ़ गबरु तथा बाढ़ के सत्य रोहन यादव है। पुलिस ने एक देसी, कट्टा दो कार और 1200 जिंदा कारतूस बरामद किया है।