चुनार: खैरा बाजार में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के समक्ष भाजपा, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों नेताओं ने ली सदस्यता
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के समक्ष भाजपा, भीम आर्मी और सपा के दर्जनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराया। आम आदमी पार्टी में शामिल सांसद संजय सिंह के रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के तीसरे दिन खैरा बाजार में कार्यक्रम संपन्न हुआ।