धार: कल 26 जनवरी को किला मैदान पर गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन होगा, कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
Dhar, Dhar | Jan 25, 2026 धार जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को धार में जिला मुख्यालय पर स्थित किला मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। प्रात: 08.58 पर मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09.00 से 9.02 पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान, प्रातः 09.02 से 09.09 मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण होगा।