धार: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को कलेक्टर ने किया सम्मानित
Dhar, Dhar | Jan 25, 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। धार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित सभागार में "मेरा भारत मेरा वोट भारतीय लोकतंत्र की धड़कन भारतीय नागरिक" थीम पर हुआ।