बांसवाड़ा: लियो सर्कल डांगपाड़ा के पास खड़ी ट्रक के टायर चेक करते समय ट्रक के नीचे आने से खलासी की मौत, मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा-उदयपुर मुख्य मार्ग के लियो सर्कल डांगपाडा के पास शुक्रवार बीती रात को ख़डी ट्रक के टायर चेक करने के दौरान ट्रक चालक द्वारा ट्रक चालू कर आगे बढ़ाने से ट्रक के खलासी की मौत के मामले मे सदर थाने मे केस दर्ज किया गया है।शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार ट्रक खलासी रामचरण गुर्जर निवासी मोतीपुरा जिला भीलवाड़ा की मौत हो गई है।