अररिया: सूरजापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 14, 2024 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के सूरजापुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने एक महिला बीबी रिहाना खातून को मारपीट कर जख़्मी कर दिया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया है। जिसका इलाज चिकित्सक के देखरेख में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाने को भेज दी गई है।