उदवंत नगर: जलभरी के साथ उदवंतनगर में श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत हो गई।
भोजपुर जिले के उदवंतनगर में श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर जलभरी व शोभा यात्रा नीकाला गया। यज्ञ मंडप से जलभरी व शोभा यात्रा हाथी,घोड़े,ऊंट व डीजे के धुन पर शुरू होकर असनी बनास नदी के समीप पहुचा व श्रद्धालुओ ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ जलभरी कर वापस यज्ञ मंडप के पास लौटा जलभरी के दौरान श्रद्धालुओ द्वारा जय श्री राम के जय घोष पूरा क्षेत्र भक्तिमय हुआ।