उदवंत नगर: चूड़ाहा पुल के समीप ट्रैन संख्या 01410 के ऐसी बोगी में आग लगा गई।
दानापुर पंडित उपाध्याय रेल खंड के कारीसाथ स्टेशन से सटे चूड़ाहा पुल के समीप ट्रेन संख्या 01410 होली स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जाता है। घटना मेन लाईन पर होने के कारण एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन में बदलाव किया गया। घटना स्थल पर जानकारी पाते ही डीआरएम सहित कई अधिकारी पहुचे।