कोल: अकराबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती
अकराबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिकंदरपुर के समीप हुई।जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय अदनान पुत्र अकबर और तरहां पुत्र यूसुफ अपनी बाइक से छर्रा से अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित