कहरा: पस्तपार पुलिस ने 4 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार, सहरसा कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Kahara, Saharsa | Jan 24, 2026 मामला पस्तपार थाना क्षेत्र का है जहां गश्ती के दौरान पुलिस ने 4 लीटर देशी शराब के साथ बाइक से जा रहे छोटु कुमार एवं कोको कुमार को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर लिया। कांड दर्ज कर दोनों को कोर्ट लाया गया जहां न्यायिक दण्डाधिकार के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया।