सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव के 27 वर्षीय मजदूर मो. जमील उद्दीन की दिल्ली में हुए हादसे में मौत हो गई। वह गढ़ा कॉलोनी में मजदूरी करता था, जहां मंगलवार की दोपहर पुरानी सीढ़ी तोड़ने के दौरान वह अचानक गिर गई और जमील मलबे में दब गया। साथ काम कर रहे लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।