भिवानी: थाना शहर पुलिस ने दुकान की छतों से कंप्रेसर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने जिला पुलिस भिवानी को जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर पुलिस भिवानी ने दुकान की छतों पर लगे आउटर यूनिट व कंप्रेसर चोरी पर आरोपियों को पकड़ा।