भिवानी: भिवानी पहुंचकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर बोले- मनीषा का मामला सीबीआई को सौंपा जाएगा, सीबीआई करेगी जांच
हरियाणा प्रदेश के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने भिवानी जिला के ढ़ाणी लक्ष्मण की महिला टीचर मनीषा की संदिग्ध हालत में शव मिलने व इसको लेकर हुए आंदोलन के मामले में भिवानी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि अब यह मामला सीबीआई को दे दिया गया है। अब जांच का आगे का कार्य सीबीआई करेगी। इसको लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी।