भिवानी: सरकार ने दोनों मांगें पूरी कीं, फिर भी रखेंगे नज़र : मनीषा मामले पर किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी
किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि यह बड़ी दुखदायी घटना रही। इस प्रकार की घटनाएं ना हो, इसके लिए समाज व सरकार को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक की पुलिस व हॉस्पिटल की कार्रवाई पर जनता को शक था, अब सीबीआई जांच व ऐम्स से दोबारा मैडिकल सैंपल लिए जाने से लोग संतुष्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान अब तक जो भी गिरफ्तारियां उन्हें छोड़े।