धनोप में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप शिविर ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरा। शिविर का आयोजन तहसीलदार फूलियाकलां एवं शिविर प्रभारी रामदेव धाकड़ की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में 13 विभागों ने एक साथ कार्य करते हुए आमजन से जुड़े प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।