फिरोज़ाबाद: गांव जरोली पुल के समीप हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से थ्री व्हीलर टेम्पो पलटा, चालक समेत 3 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरोली पुल के समीप हाइवे पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन एक थ्री व्हीलर टेम्पो में टक्कर मार दी जिससे टेम्पो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक प्रदीप और बुजुर्ग दाम्पति यात्री समेत तीन लोग घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंश की मदत से सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।