मवाना: अचानक कोहरे के प्रभाव से वाहनों की गति धीमी, आवागमन प्रभावित, दिन में जलानी पड़ी वाहनों की लाइट
सोमवार को सुबह 8:00 बजे तक कोहरे का अधिक प्रभाव रहा दिन में वाहन स्वामियों को जहां वाहनों की लाइट जलानी पड़ी वहीं आवागमन भी प्रभावित हुआ। कोहरे से बचने के लिए वाहन स्वामियों ने वहां की गति धीमी रखी। वहीं सड़कों पर बहुत धीमी गति से वाहन दौड़ते नजर आए। बवाना के मेरठ रोड पर कोहरे के प्रभाव के चलते आवागमन प्रभावित हुआ।