गढ़वा: जमीन ऑनलाइन व एलपीसी में गोरखधंधा, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने डीसी दिनेश कुमार यादव से कार्रवाई की मांग की
Garhwa, Garhwa | Sep 1, 2025 गढ़वा जिले में जमीन को ऑनलाइन करने और एलपीसी बनाने के नाम पर प्रखंड कार्यालयों में चल रहे गोरखधंधे का मामला सामने आया है। आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी एजेंसी ऑपरेटरों के साथ मिलकर खाता और प्लॉट की गलत प्रविष्टि कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के बजाय इसे अवैध कमाई का जरिया बना दिया गया है।