बारुन: जमीनी विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित किया गया जनता दरबार
बारुण मुख्यालय स्थित प्रखंड सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सीओ मंजेश कुमार सहित विभिन्न पंचायत के राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान जमीनी विवाद संबंधित कई समस्याये आई, जिसे सम्बन्धित अधिकारी व कर्मियों के द्वारा समाधान बताया गया।