बांसडीह डवकराहाल में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दि अभियान के तहत शुक्रवार के दिन महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा से पूर्व विधायक व भाजपा नेता शिव संकरन चौहान ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्र के संबंध लोगों के साथ-साथ महिलाएं भी मौजूद रही।