गुरुग्राम: गुरुग्राम जिलेमें अपने ही बेटे की हत्या करने वाली मां गिरफ्तार।08 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर की थी हत्या।
गुरुग्राम में एक शर्मसार करने की वाली घटना सामने आई है।28 वर्षीय मां ने आठ साल के बेटे का गला घोंट कर हत्या कर दी।हत्या का खुलासा पोस्मार्टम रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया,जिसकी पहचान पूनम के रूप में हुई।महिला को रिमांड पर लेकर हत्या के कारणों का पुलिस पता लगाएगी।