दाउदनगर: अग्निशमालय दाउदनगर के कर्मियों ने दाउदनगर के कई स्थानों पर चलाया जागरूकता अभियान, अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा सोमवार को 11:00 बजे से दाउदनगर के कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।दाउदनगर प्रखंड के अंकोढ़ा पंचायत के सिपहां, नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर तथा बेलाढ़ी गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को यह बताया गया की अगलगी की घटना घटने की स्थिति में क्या करना है और क्या नहीं करना है।