मिहिंपुरवा भारत-नेपाल सीमा से जुड़े रज्जनवा गांव में अंतर्राष्ट्रीय आवागमन का नया रास्ता खुलने जा रहा है। शासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी देते हुए प्रथम किश्त का बजट जारी कर दिया है। प्रवेश द्वार बनने के बाद जिले की सीमा पर दूसरा अधिकृत इंटरनेशनल गेट तैयार हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार तो बढ़ेगा ही आवागमन में भी सहूलियत होगी।