चंदौली: छित्तों गांव में धूमधाम से मनाई गई होली, युवाओं ने उड़ाया रंग और गुलाल
चंदौली जनपद के छित्तों गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे से युवाओं ने धूमधाम से होली मनाई। गांव की गलियों में रंग और गुलाल की बौछारें उड़ती रहीं। युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं। बच्चों के हाथों में पिचकारियां और रंगीन गुब्बारे आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए और पूरे गांव में हर्षोल्लास व भाईचारे का माहौल बना।